Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन होगा प्रशिक्षण

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सरकार बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए कोविड 19 के चलते शिक्षकों को ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण की तैयारी कर रही है। इस दौरान दारौंदा बीआरसी में दीक्षा एप डाउनलोड कर पंजीकरण कराने के लिए गुरुवार को शिक्षकों की भीड़ देखी गई। शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 16 अक्टूबर से दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा पत्र भेजकर सिवान के शिक्षकों को 2 से 3 बजे के बीच ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कुछ शिक्षकों को तकनीकी दिक्कतों के चलते एप का पंजीकरण होने में परेशानियां बढ़ा दी थी, इसके चलते कुछ शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। बीईओ शिवजी महतो ने कहा कि 2019-20 में दारौंदा के 57 शिक्षकों का प्रशिक्षण पचरुखी में हुआ था। इसके बाद करीब आठ सौ शिक्षकों का निष्ठा प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा। इस दौरान शिक्षक का नाम, ईमेल, जन्म तिथि, मोबाइल नबंर, विद्यालय का नाम, डायस कोड, बोर्ड, विषय आदि की जानकारी दी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024