भट्ठा मालिक के खिलाफ बंधक बना काम कराने की एफआईआर

  • एक माह पहले ही पटना के ईंट भठ्ठा से मजदूरों को प्रलोभन देकर बुलाया गया था
  • स्थानीय थाना क्षेत्र के चार लोगों को खिलाफ मारपीट करने का लगाया है आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक ईंट भठ्ठा पर कई मजदूरों को बंधक बना उनसे मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी तब हुई जब मजदूर ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को कॉल अपनी आपबीती सुनायी। इस मामले में मजदूर के लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ईंट भठ्ठा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पीड़ित मजदूरों को करीब एक माह पहले प्रलोभन देकर पटना जिला से बुलाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के नौधरिया निवासी करण कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ 15 से 17 रिश्तेदार रहते हैं और सभी पेशे से मजदूर हैं। पटना जिले व आसपास के ईंट भठ्ठों पर मजदूरी का काम करते हैं। एक महीने पहले पटना के एक ईंट भठ्ठा पर काम करने के दौरान उन्हें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरा स्थित ईंट भठ्ठा मालिक द्वारा अच्छा पगार देने का प्रलोभन देते हुए बस से जाफरा लाया गया। जहां उन्हें एक कमरे में रखा गया। इस क्रम में उनसे दास जैसा काम लिया जाता है। विरोध करने पर मारपीट के साथ ही खाना पीना का सामग्री भी नहीं दी जाती है। बुलाने वालों में भठ्ठा मालिक राहुल कुमार, जीशु कुमार, रिशु कुमार व प्रिंस कुमार सिंह शामिल है।

25 जनवरी को की गयी मारपीट

पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि 25 जनवरी को जब मजदूर ईंट भठ्ठा संचालक से अपनी मजदूरी मांगने पहुंचे तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। एक कमरे में बंद करने के बाद माली-गलौज के साथ ही उनसे मारपीट भी की गयी। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें संचालक की चंगुल से छुड़ाया जा सका है। मजदूरों में बिरजू चौहान, लालमणि देवी, मिनता देवी, करमी देवी, बबलु चौहान, सोनी कुमारी, पूनम देवी, छोटू, घोटिया, गायत्री, पूजा कुमारी, गुड़िया कुमारी व अन्य शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026