मैरवा में डीसीएम वाहन से दस लाख की शराब बरामद

  • सीवान के काराबारी ने मंगाई थी अंग्रेजी शराब
  • खाली डीसीएम गाड़ी देख पुलिस को हुआ शक

परवेज अख्तर/सिवान: गणतंत्र दिवस की शाम पुलिस ने वाहन जांच के दौरान डीसीएम वाहन से तेरह सौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। शराब का मूल्य लगभग दस लाख रुपए है। शराब लेकर आने वाहन के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक मुजफ्फरपुर का रहने वाला जीवठ चौधरी है। चालक ने सीवान के एक शराब कारोबारी को शराब पहुंचाने की बात पुलिस को बताया है। पुलिस उससे शराब लाने वाले पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस के जांच कम होने की संभावना के बीच शराब कारोबारी शराब की खेप बिहार में लाने का प्रयास कर रहे थे।

वाहन जांच के दौरापन यूपी से एक खाली डीसीएम वाहन के बिहार में लाने पर पुलिस कर्मियों को शक हुआ। बाहर से डीसीएम पूरी तरह से खाली दिख रहा था। वाहन में प्रवेश करने पर उसमें बनी डिक्की पर पुलिस को शक हुआ। उसे खोलने पर लगभग 1700 बोतल शराब रखा गया था। विदेशी शराब की बड़ी खेप देख वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक ने सीवान के कारोबारी तक शराब लाने की बात पुलिस को बताया है। कोराबारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026