गुठनी में अधेड़ हत्या मामले में दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

  • गेहूं के खेत से बाइक, हेलमेट व हत्या में प्रयुक्त कांटेदार तार से लपेटा हुआ डंडा बरामद
  • बकुलारी गांव का रंगबाज त्रिपुरारी दुबे गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गुठनी थाना क्षेत्र के बकुलारी गांव में 15 मार्च की रात बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी थी तथा उसकी बाइक,हेलमेट, मोबाइल व कुछ रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक बकुलारी निवासी कृष्णमुरारी प्रसाद की पत्नी मंजू देवी के बयान पर गुरुवार की शाम थाने में दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर ली है तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूर स्थित रामपति चौधरी की गेहूं की खेत से बाइक व हेलमेट बरामद की है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा ( कांटेदार तार लपेटा हुआ) बरामद किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बकुलारी निवासी त्रिपुरारी दुबे के रूप में हुई है।आवेदन में मृतक कृष्ण मुरारी प्रसाद की पत्नी मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि पूर्व के विवाद को ले गांव के ही त्रिपुरारी दुबे व चमन दुबे उर्फ आदर्श कुमार ने दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मेरे पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा उनकी बाइक, हेलेमट, मोबाइल व कुछ रुपये छीन लिए। इस संंबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर दो नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इस मामले में एक आरोपित बकुलारी निवासी त्रिपुरारी दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूर गेहूं की खेत से मृतक की बाइक, हेलमेट तथा हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कृष्ण मुरारी प्रसाद एवं आरोपितों से पूर्व से विवाद चल रहा था। 15 मार्च की सुबह दोनों के बीच गाली गलौज भी हुई थी। इसको लेकर आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026