दारौंदा: रुद्र महायज्ञ की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के भीखाबांध मठ परिसर में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित रुद्र महायज्ञ की तैयारी को ले शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में महायज्ञ की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में भव्य तरीके से पूजा-अर्चना करने पर सहमति जताई गई। बैठक में ग्रामीणों ने महायज्ञ में तन-मन व धन से सहयोग करने का निर्णय लिया।

महायज्ञ समिति के सदस्य धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रुद्र महायज्ञ को सफल बनाने के लिए जगह- जगह ग्रामीणों द्वारा भरपूर मदद मिल रही है। 10 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा और इसकी पूर्णाहुति 16 अप्रैल को हवन पूजा व भंडारे के साथ की जाएगी। इस मौके पर प्रवचन का भी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भीखाबांध समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण भाग लेंगे। बैठक में जगन्नाथ पांडेय, संतोष गुप्ता, हरीश यादव, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026