परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगौरा पश्चिमी में शिक्षक अभिभावक में मारपीट एवं चाकू से हमला मामले में पुलिस ने गुरुवार को दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है। एक तरह सहायक शिक्षक कुणाल कश्यप ने दारौंदा थाना कांड संख्या 13/19 में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें चाकू से हमला एवं रंगदारी मांगने का आरोप बगौरा निवासी अमृतेश कुमार सिंह उर्फ बड़े सिंह को आरोपित किया है तो वहीं दूसरी तरफ बगौरा निवासी अमृतेश कुमार सिंह उर्फ बड़े सिंह ने दारौंदा थाना कांड संख्या 14/19 में प्राथमिकी दर्ज कराकर शिक्षक पर बच्चों को नहीं पढ़ाने के सवाल पूछने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…