परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना के यमुनागढ़ के पास से पांच जिंदा कारतूस और विदेशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कोइरीगांवा गांव निवासी बीटेक का छात्र अभिषेक गिरि को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के आवेदन पर बड़हरिया थाना कांड संख्या 19/19 आर्म्स एक्ट धारा के अंतर्गत प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज हुआ है। विदित हो कि बुधवार की शाम थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बड़हरिया-सिवान रोड स्थित यमुनागढ़ देवी माता के परिसर में एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। थानाध्यक्ष ने यमुनागढ़ पर पुलिस के साथ सादे लिबास में छापामारी की जहां से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी शुरू की। तलाशी के क्रम में युवक के पास एक विदेशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा में आरोपित करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक अभिषेक गिरि बीटेक का छात्र है, जबकि उसके पिता शिक्षक हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…