Gopalganj News in Hindi

डेढ़ साल बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/भोरे(गोपालगंज):- जिले के भोरे थाना क्षेत्र के चकिया गांव में डेढ़ साल पहले नाली के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है| यह प्राथमिकी तब दर्ज हुई है, बता दें कि थाना क्षेत्र के तिवारी चकिया गांव अप्रैल 2018 में नाली बंद होने को लेकर स्व. गुजेश्वर तिवारी कि 65 वर्षीय पत्नी कमलावती देवी ने एक पंचायत रखी थी|पंचायत के दौरान विपक्षी सदस्य सत्येंद्र मिश्रा और उनके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी|इस मारपीट में कमलावती देवी के साथ-साथ दीपू तिवारी, उपेंद्र तिवारी और मीना देवी घायल हो गए थे|मीना देवी के गले से मंगलसूत्र और दीपू तिवारी के गले से सोने का चेन आरोपितों ने छीन लिया था| इस मामले को लेकर 2018 में कमलावती देवी ने भोरे थाना में आवेदन दिया था| लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी| इसके बाद पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस के कई आला अधिकारियों के पास पीड़िता न्याय के लिए दौड़ती रही| लेकिन नतीजा सिफर ही रहा|थक हार कर पीड़िता ने बिट्टू तिवारी, कल्याणी कुंवर, मीना कुमारी और अर्चना देवी के विरुद्ध न्यायालय का शरण लिया. डेढ़ साल बाद न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है|कई गैर जमानती धाराओं के साथ प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई है. लेकिन डेढ़ साल पुरानी इस घटना को लेकर साक्ष्य और सबूत जुटाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026