परवेज अख्तर/सिवान :- बीते रविवार को पचरुखी पुलिस ने मानव तस्करी की नीयत से अपहरण कर ले जाई जा रही नाबालिक लड़की को बरामद करने के मामले में अपहृता के मां के फर्दबयान पर स्थानीय थाना में तीन लोगों को नामजद किया गया है. इस मामले में पुलिस ने मौके से दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर चूकी है. नामजदों में जितेंद्र भारती असहनी मठिया थाना रसूलपुर छपरा व मिथलेश गिरि, संवरि जलालपुर थाना जलालपुर छपरा तथा मेघनाथ महतो (25) ग्राम बरियारपुर, थाना पचरुखी जिला सीवान शामिल है.
अपहृता की मां ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर कही ले जाकर बेचने के फिराक में थे. तभी ग्रामीणों द्वारा पुलिस की् सूचना पर पचरुखी पुलिस ने मौके से नाबालिग सहित दो आरोपियों को धर दबोचा था. पुलिस तीसरे अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष रीतेश मंडल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बादमाशों को सोमवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…