Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राष्ट्रीय युवा जन जागरण ने किया वृक्षारोपण

परवेज अख्तर/सिवान :- राष्ट्रीय युवा जन जागरण सेवा संस्थान द्वारा अगस्त क्रांति के अवसर पर गांधी मैदान में वृक्षारोपण सोमवार को किया गया. सन 1942 में अगस्त क्रांति में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के समय सीवान के 17 आंदोलनकारियों ने अपनी जान की आहुति दी थी. उन्ही वीर शहीदों के संस्मरण में संस्था के वरीय सदस्य एवं जेपी आंदोलन के सेनानी रहे महात्मा भाई एवं बाल्मीकि यादव के संयुक्त नेतृत्व में कुल 17 औषधीय, छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया.

पौधा रोपण के पूर्व सभी सदस्यों ने अपने अपने हाथों में पौधा लेकर शहीदों को याद करते हुए उसके संरक्षण एव सवंर्धन की शपथ ली. मौके पर संस्था के संयोजक एवं पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता, डॉ आरके पांडे, प्रो विकास आनंद, वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, डॉ विजय कुमार पांडे, कौशलेंद्र प्रताप, अधिवक्ता राघवेंद्र, नगर उपाध्यक्ष भाजपा अर्जुन कुमार, राणा श्रीवास्तव, शाहबाज खान प्रिंस, आर्यन, ऋतुराज, रजनीश कुमार, राकेश पटेल, मनोज कुमार, आलोक कुमार, वीरेंद्र तथा रॉकी राज उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026