Dindayal pur

दीनदयालपुर मिठाई व्यवसायी फायरिंग के मामले में 16वें दिन बाद एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी.बी नगर तरवार थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर बाजार में दिनदहाड़े मिठाई व्यवसाई पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने घटना के सोलहवें दिन बाद पांच लोगों को आरोपित किया है।पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि दीनदयालपुर के बच्चा साह विशाल कुमार जमीनी विवाद को लेकर गोलबंद होकर साजिश के तहत एक माह पूर्व मेरे मिठाई दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगे।

जब गाली देने से मना किया तो जान से मार देने की धमकी देने लगे। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।बीते13 मई की शाम सब्जी बाजार से सामान खरीद कर दुकान पर लौट रहा था। तभी पहले से ही दो अज्ञात अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर हमारी हत्या करने की नियत से मुझ पर फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली मेरे सर में दाहिने तरफ लगी वहीं दूसरी गोली मेरे पेट के दाहिने तरफ लग गया जिससे घायल होकर जमीन पर गिर गया।

इस मामले में दीनदयालपुर बाजार निवासी अक्षय लाल साह ने थाने में आवेदन देकर दीनदयालपुर के विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार,बच्चा लाल साह, गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सोंधानी बाजार निवासी ललन गुप्ता के पुत्र अप्पू कुमार सैदपुरा निवासी अजय गुप्ता दीपक गुप्ता को आरोपित किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने मिठाई व्यवसाय पर फायरिंग किया था। जल्द ही उन्हें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026