सिसवन के चैनपुर में जमीन विवाद मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन ओपी के चैनपुर में गुरुवार को हुए जमीनी विवाद मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राथमिकी के संदर्भ में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पंच मंदिर के समीप उत्तर दिशा में स्थित एक भूमि को लेकर चैनपुर निवासी स्वर्गीय केदार यादव के पुत्र दिनेश यादव उर्फ लाली यादव एवं सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधोपुर गांव निवासी सह पूर्व प्रमुख बैजनाथ यादव के पुत्र शशिभूषण राय उर्फ एसबी राय के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए हालांकि सूचना मिलते ही चैनपुर के पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले को शांत कराया. बताते चलें कि गुरुवार के दोपहर शशिभूषण राय अपने परिवार के सदस्य एवं अन्य ग्रामीणों के साथ चैनपुर पहुंच उक्त विवादित भूमि पर भूमि पूजन करा रहे थे एवं नींव खुदाई का कार्य करा रहे थे. तभी लाली यादव अपना जमीन का दावा करते हुए निर्माण कार्य करने से रोक दिया.

जिसको लेकर दोनों दबंगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा दी गई आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रथम पक्ष लाली यादव ने माधोपुर निवासी व राजद के जिला संगठन सचिव शशि भूषण राय उर्फ एसबी राय, रवि भूषण राय एवं उनके साथ आए उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी पवन सिंह सहित एसबी राय के पुत्र को अभियुक्त बनाया है. वहीं एसबी राय ने सिर्फ लाली यादव को अभियुक्त बनाते हुये कुल पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर पुलिस ने हो रहे विवाद का भयंकर रूप देख राजद नेता के दो राइफल एक दुनाली एवं तेईस पीतल की गोली वह छह बुलेट गोली को जब्त कर लिया है. हालांकि हथियार मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार को जब्त कर जांच की जा रही है वह बंदूक के लाइसेंस की मांग की गई है.वही जब्त हथियार के संदर्भ में सिवान एसपी को सूचना दी गई है. इस जमीनी विवाद को लेकर चैनपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है दोनों गुटों के लोग गोलबंद हो रहे हैं. हालांकि पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रख रही है वह विवादित स्थल पर गश्त कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026