सिवान में दुकान का ताला तोड़ की कैश समेत लैपटॉप की चोरी

पूर्व में भी पैसे को लेकर हो चुका है विवाद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीलक्स बाजार में बीती रात चोरो ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है चोरों ने अंदर दाखिल होकर कुछ दस्तावेज फाड़कर, काउंटर में रखे हुए 48 हजार नगद समेत लैपटाप और जाते जाते सीसीटीवी के तार बाहर निकाल दिए और डीवीआर उठा ले गये. लेकिन यह चोरी पैसे के लेन देन का है. पीड़ित के आरोप के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के कर्णपुरा निवासी मो. असगर अपने पुत्र केसर अली को सउदी जाने के लिए एक लाख रुपया व पासपोर्ट गांव का ही एजेंट शहाबुद्दीन अंसारी को 2019 में दिया था काफी दिन होने के बाद जब वह बाहर नहीं भेज सका तो मो. असगर व उनके पुत्र सरवर अली के साथ शहाबुद्दीन अंसारी के घर गए और पैसे की मांग की तभी शहाबुद्दीन अंसारी भड़क गया कहा की पैसा नही देंगे और सरवर अली व उनके पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपिट करने लगा, और उनके पाकेट मे रखा पांच हजार रुपया निकाल लिया गया.

जिसकी शिकायत मो. असगर ने स्थानीय थाना में 20 अप्रैल को किया था.उन्होंने आवेदन में शहाबुद्दीन अंसारी व सैफ अली द्वारा किये गये मारपीट और जानसे मारने की धमकी देने को लेकर पुलिस से जांच कर कार्यवाही की मांग की तथा सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं. वही पीड़ित ने यह भी कहा है कि बिति रात शहाबुद्दीन अंसारी उनके भाई सद्दाम अंसारी व उनके पुत्र सैफ अली पर दुकान मे ताला तोड घुसकर 48 हजार नकद लैपटाप व तोडफोड की घटना को अंजाम दिया गया है‌.जिसकी सुचना थाने दे दी गइ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026