Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर पोशाक राशि गबन की प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर प्रखंड के 2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय भगवानपुर हाट के सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सोंधानी निवासी मधुसूदन प्रसाद के खिलाफ बीईओ रीता कुमारी ने पोशाक राशि गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए गए आवेदन में बीईओ रीता कुमारी ने लिखा है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार पटना के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बालिकाओं के पोशाक राशि के गबन का मामला वर्ष 015-016 में होने का उजागर हुआ था। जांचोपरांत सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक को पोशाक राशि गबन का आरोपित मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

इसमें सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया गया है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि बीईओ के आवेदन के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुसूदन प्रसाद के खिलाफ थाना कांड संख्या 262 / 020 दिनांक 8-10-020 धारा 409 तथा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि चक्रवृद्धि निवासी अशोक कुमार शर्मा ने अपनी दो पुत्रियों प्रियंका कुमारी तथा रेखा से बिना पोशाक राशि दिए हस्ताक्षर करा लेने तथा राशि गबन करने की शिकायत लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महाराजगंज के यहां की थी। न्याय नहीं मिलते देख उन्होंने प्रथम अपीलीय तथा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार का दरवाजा खटखटाया। करीब चार वर्षों तक जांच होती रही, लेकिन शिकायतकर्ता हारा नहीं।अंतत: प्राथमिकी दर्ज की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024