Categories: Maharajganj News

महाराजगंज में थोक कपड़ा व्यवसायी पुत्र पर गोली चलाने व पांच लाख रंगदारी मांग की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सीवान: शहर के बैंक चौक पर स्थित रेडीमेड़ कपडा के थोक व्यवसायी के दुकान पर गुरुवार की रात्रि करीब 8.15 बजे अपराधियों द्वारा चार राउंड फायरिंग मामले में व्यवसायी के पुत्र रमेश कुमार ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि अपने दुकान पर गुरुवार की रात्री सात बजे कार्य कर रहा था कि उसी समय मेरे मोबाइल पर फोन आया कि पांच लाख रुपया तैयार रखो. पुनः कॉल कर राशी की मांग की गयी.

इसके कुछ ही देर बाद एक उजले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर 20 से 25 वर्ष के तीन अपराधी, जो मुंह बांधे थे पहुंच गये. जिसमें से दो अपराधी मोटरसाइकिल से उतरकर दुकान में तीन राउंड फायरिंग किया. साथ ही बोला कि फोन काट रहे हो. पैसा चाहिए, हमें चुनाव लडना है. उसके बाद वे वहां से फरार हो गये. घटना की जानकारी व्यवसाई द्वारा महाराजगंज थाने को दी गई. जानकारी पर थानाध्यक्ष पर दल बल के साथ पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान में जुटे है.

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व ही शहर के एक बैट्री व्यवसाई से भी अपराधियों ने मोबाइल पर पांच लाख की रंगदारी की मांग किया था. मामले में व्यवसाई ने थाने में आवेदन देकर जान माल की गुहार लगाई थी. इस तरह अपराधियों के बढ़ते मनोबल से शहर के व्यवसाई वर्ग में दहशत का माहौल बना है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026