Categories: हसनपुरा

हसनपुरा में महिला की मौत मामले में दूसरे दिन भी नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना के पचभिंडा में संदिग्ध परिस्थिति में अभिमन्यु कुमार मांझी की पत्नी रूबी देवी की मौत मामले में दूसरे दिन भी थाने में किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया जहां स्वजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि 18 फरवरी की रात्रि भोजन करने के बाद रूबी अपनी सात माह की बच्ची के साथ सो गई थी। रात्रि करीब दो बजे उसकी बच्ची रोने लगी। जब वह काफी देर रोती रही तो मृतका की सास मीरा देवी की नींद खुली। जब वह अपनी बहू के कमरे में गई तो पाया कि रूबी देवी अचेतावस्था में पड़ी थी। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रूबी को मृत पाया। इसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। पुलिस के आने के पूर्व मृतका के ससुराल पक्ष के सोनू कुमार एवं गोलू कुमार फरार थे। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा मृतका के भसुर को सौंप दिया, जहां स्वजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया गया। समाचार प्रेषण तक मृतका के मायके वाले नहीं पहुंचे थे।

बताया जाता है कि मृतका रूबी देवी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमापुर निवासी हरिराम चौरसिया की पुत्री थी। वह दो वर्ष पूर्व पचभिंडा निवासी अभिमन्यु कुमार मांझी के साथ प्रेम विवाह की थी। उसे सात माह की पुत्री है। पति व ससुर बाहर काम करते हैं। बताया जाता है कि मृतका के मायके वाले दिल्ली में रहते हैं जो रूबी देवी की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लिए चल दिए थे। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतका के स्वजनों के आने का इंतजार हो रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026