परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी हाइवे पर 11 मार्च की रात ट्रक की चपेट में आने से आंदर के जयजाेर निवासी विजेंद्र कुमार भगत तथा दरौली के गड़वार निवासी अमरेंद्र चौबे की मौत हो गई थी। इस मामले में विजेंद्र कुमार भगत के पिता रामप्रवेश भगत ने थाने में आवेदन देकर ट्रक चालक के विरुद्ध् प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ज्ञात हो कि गुरुवार को विजेंद्र कुमार भगत तथा अमरेंद्र चौबे एक ही बाइक से पटना से मीटिंग में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी पचरुखी हाइवे पर सामने से आ रही ट्रक से धक्का लगने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक द्वारा विजेंद्र कुमार भगत को पटना तथा अमरेंद्र चौबे को गोरखपुर रेफरकर दिया गया। पटना जाने के दौरान बसंतपुर में ही विजेंद्र कुमार भगत तथा गोरखपुर जाने के दौरान जीरादेई के पास अमरेंद्र चौबे की मौत हो गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…