परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में माड़र गांव में रविवार को मछली मारने के विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्ष ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि एक पक्ष के माड़र निवासी राम सकल प्रसाद के आवेदन पर गांव के ही सुशील तिवारी, मन्नू तिवारी , रविराज तिवारी, शशि राज तिवारी, रंजीत तिवारी सहित नौ लोगों को आरोपित किया है।
जिसमें अपने तालाब के मछली मारने के दौरान मारपीट घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी पक्ष के सुशील तिवारी ने आरोप लगाया कि जगलाल महतो, सकल महतो, लालबाबू महतो, राहुल महतो सहित छह लोग मेरे तालाब में मछली मार रहे थे जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट की। पुलिस दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…