थाना क्षेत्र के मड़कन के रविदास नगर टोला की घटना

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन के रविदास नगर टोला के निवासी त्रिवेणी राम के 18 वर्षीय पुत्र बिहारी कुमार राम द्वारा स्थानीय थाने में रविवार को आवेदन देते हुए हथौड़ा बड़का टोला के निवासी रोहित कुमार यादव, राज कुमार यादव, अनूप यादव, राघव यादव, विनोद यादव, सुजीत कुमार यादव व दीपू कुमार यादव पर आरोप लगाया है कि शनिवार को टेढ़ीघाट से अपना मोबाइल रिचार्ज कराकर घर वापस लौट रहा था. उसी समय गांव के पास नहर पुल पर पहले से घात लगाकर बैठे उपरोक्त सभी आरोपी लाठी,डंडे व फरसा से अचानक मेरे ऊपर हमला कर मुझे बुरी तरह घायल कर दिए.

शोरगुल सुनकर मेरे परिवार वाले वहां पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी में ईलाज कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. जहां ईलाज चल रहा है. किंतु उसके सिर में गंभीर चोट को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने पटना रेफर करने को कहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया की थाना कांड संख्या 223/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024