परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बरेला चंवर में नाव डूबने से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृत युवक बल्हा अलिमर्दनपुर के चंद्रमा साह का 40 वर्षीय पुत्र उमेश साह था. सूत्रों की माने तो वह सपरिवार सैर करने के ख्याल से बरेला चंवर में नाव पर सवार होकर अपने गांव की सीमा से दक्षिण तरफ गया था. तभी नाव खेने वाली बांस गहरे पानी में किसी तरह टूट गया. जिससे नाव संतुलन खो बैठी और डूब गई. इस घटना को देख रहे दूसरे नाव वालों ने परिवार के और लोगों को बचा लिया, लेकिन उमेश को नहीं बचाया जा सका. कुछ देर के बाद उसका शव पानी से निकला गया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी.
उसी नाव पर सवार उसकी पत्नी रीमा देवी का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक दो भाई था. एक भाई की मौत दुर्घटना में पहले ही कोलकता में हो चुकी है. इसकी भी मौत हो जाने से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक को दो पुत्र राजू कुमार, ननकी तथा एक पुत्री सनम कुमारी है. सनम की शादी होने वाली थी. लेकिन लॉक डाउन के चलते नहीं हो सकी. बूढ़े पिता के बुढ़ापे का सहारा चल जाने के बाद उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दी है. नाव के डूबने की खबर से गांव में हाहाकार मच गया .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…