परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित शम्मा दुकान में छापेमारी के दौरान बरामद नकली वायर मामले में संचालक समीउल हक व उनके भाई के विरुद्ध हैवेल्स व पॉलिकैब कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार पांडेय द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने आरोप लगाया है कि कंपनी को सूचना मिली थी कि सिवान में हैवेल्स तथा पॉलिकैब का नकली वायर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से थोक भाव में खरीद-बिक्री की जा रही है।
इसको लेकर दोनों वायर कंपनी ने नकली वायर बिक्री के अड्डे का पता लगाने एवं चिह्नित करने के लिए एक टीम गठित करते हुए सिवान जिले में भेजी। इसी क्रम में तरवारा बाजार स्थित शम्मा इलेक्ट्रिक दुकान में दोनों कंपनी का नकली वायर मिला। इस मामले में दुकान संचालक समीउल हक और उसके भाई गोदाम खोल कर तार देने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर 15 पैकेट पॉलिकैब व 15 पैकेट हैवेल्स का तार को जब्त कर लिया गया। मौके से दुकान संचालक फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…