परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी-धोबवलिया रेलवे पुल के समीप शुक्रवार को चंवर के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी नतिम अंसारी का 21 वर्षीय पुत्र अब्दुल खालिद था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अब्दुल खालिद प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को भी महुआरी धोबवलिया रेलवे पुल के समीप चंवर की पानी में अपनी बाइक को धोने के लिए लेकर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लोगों ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मालूम हो कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता नतिम अंसारी राजमिस्त्री का काम करते हैं। युवक की मृत्यु के बाद उसकी मां सायरा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…