पचपकड़िया गांव के 9 वर्षीय सिराजुद्दीन हवारी निर्मम हत्या कांड में महिला चौकीदार नासरीन परवीन समेत तीन के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी

  • पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा स्वयं कर रहे हैं हत्याकांड कि अपने स्तर से जांच
  • दर्ज कांड के तीनों आरोपियों ने एक षड्यंत्र व साजिश रच कर अपराधियों से मिलकर सिराजुद्दीन हवारी की करा दी है हत्या

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के काला डुमरा गांव के चंवर से रविवार को पचपकड़िया गांव के बाबुजान धोबी के 9 वर्षीय पुत्र सिराजुद्दीन हवारी निर्मम हत्या कांड की प्राथमिकी मृतक के पिता बाबू जान धोबी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपनी अनुसंधान को प्रारंभ कर दी है।दर्ज प्राथमिकी में पचपकड़िया गांव के महिला चौकीदार स्वर्गीय मेराज साई के पत्नी नासरीन परवीन,स्वर्गीय असगर साई के पुत्र खुर्शीद साई तथा खुर्शीद साई के पुत्र दानिश साई को आरोपित किया है।मृतक के पिता ने अपने आवेदन में यह उल्लेख किया है कि मेरे पुत्र सिराजुद्दीन हवारी को पुरानी गंवई द्वेष को लेकर एक सोची समझी साजिश के तहत अपहरण कर हत्या कराकर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके शव को काला डुमरा गांव के चंवर स्थित ढैंचा के खेत में में फेंक दी गई थी।

दर्ज प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि दर्ज कांड के नामजद आरोपी महिला चौकीदार नासरीन परवीन पूर्व से ही तरह तरह की धमकी देते आ रही थी।बतादें की नामजद अभियुक्त खुर्शीद साई ने अपने पिता चौकीदार असगर साई को पूर्व में चाकू से गोंद कर मौत के घाट उतार दिया था। पिता हत्याकांड में वह जेल में बंद था लेकिन जमानत पर वह जेल से छूटकर घर आया था।जबकि महिला चौकीदार नासरीन परवीन अपने पति मेराज साई के निधन के बाद स्थानीय थाना में अनुकंपा के आधार पर चौकीदार के पद पर वर्तमान समय में कार्यरत थी।जो अवैध रूप से थाने के रिश्ता में पासपोर्ट का काम देखती थी।लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारी के संज्ञान में आते हीं इसे थाने के सिरिस्ता से हटाकर बैंक ड्यूटी पर लगाया गया था।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बाबुजान धोबी के लिखित शिकायत पर तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दर्ज प्राथमिकी के आलोक में नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।नामजद सभी अभियुक्त घर छोड़ कर फरार है।आगे की कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में की जाएगी।वही घटना के 2 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मृतक के परिजन सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।अपने खोए लाडले के गम में परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।अभी भी परिजनों के रोने बिलखने की आवाज से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।क्षेत्र के लोग भी इस घटना को लेकर काफी मर्माहत हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024