सीवान में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला स्थिति गंभीर पटना पीएमसीएच रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे के समीप सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसकी इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी मदन प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र आशीष गुप्ता के रूप में हुई है। बता दें कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इधर जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि आशीष अपना बाइक लेकर सामान खरीदने के लिए शहर मुख्यालय गया हुआ था।

लौटने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचल दिया घटना के बाद आशीष बाइक समेत ट्रैक्टर के भीतर चला गया और ट्रॉली में फंस गया। घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मौके पर दौड़ कर आनन-फानन में ट्रैक्टर ट्रॉली के अंदर फंसे युवक को बाहर निकाला और अपने निजी वाहन से इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मायूसी छा गई। परिवार के लोग आनन-फानन में भागते हुए सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित युवक का हाल खबर लिया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे पटना ले जाने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि युवक के सर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर करने की बात कही है। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर अपने साथ चले गए। वहीं घटना के बाद महादेवा ओपी थाने के पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026