परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार वार्ड तीन के एक ज्वलेरी दुकानदार से 28 मार्च को उसके मोबाइल पर अपराधियों द्वारा 50 हजार रूपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाने को लेकर ज्वलरी दुकानदार का परिवार दहशत में आ गया है. इस मामले में ज्वलेरी दुकानदार अरविंद कुमार सोनी ने अपराधियों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि 28 मार्च को अपने दुकान पर बैठकर कार्य कर रहा था, तभी मेरे मोबाइल पर फोन आया कि तुम 50 हजार रुपया तैयार रखो. दुबारा फोन कर कहा कि तुम हमें नहीं जानते हो, कुछ दिन पहले प्रेम बैटरी एवं हीरालाल प्रसाद के यहां जो हुआ तुम्हें नहीं पता है. 50 हजार रुपया तैयार रखो नहीं तो जान से हाथ धोने के लिए तैयार रहो.
इसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना थाने को दी. इधर पुलिस ने थाना कांड संख्या 92/21 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. साथ ही फोन कॉल के आधार पर अपराधियों का पता लगा रही है. बता दें कि दो माह के अंदर तीन व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने की घटना से व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर सड़क पर उतर गए और पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की थी. आक्रोशित व्यवसाईयों का कहना था कि शहर के पुरानी बाजार स्थित सोनारपट्टी निवासी स्वर्ण व्यवसायी अरविंद कुमार सोनी से फोन पर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग, वहीं दो माह पूर्व शहर के बैट्री व्यवसायी प्रेमकुमार से रंगदारी की मांग की गई थी. इसके बाद मात्र 10 दिन पहले कपड़ा के थोक व्यवसायी हीरालाल प्रसाद के पुत्र से रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी की दुकान पर चार राउंड गोलियां दागी गई थीं. पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पूरे शहर के व्यवसायी सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…