परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मखनुपुर गांव के बिचला टोला में पूर्व के जमीनी विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुइ मारपीट में करीब आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार मखनुपुर के बिचला टोला में एक पक्ष के लोग सुबह एक विवादित जमीन पर लगा शीशम का हरा पेड़ काटने लगे. उसके बाद दूसरे पक्ष के असलम वहां जाकर पेड़ काटने से मना किया. जिसके बाद प्रथम पक्ष के शहजाद अली, आलम, मिस्टर, आफताब, गुडू, भुट्टू, नूर आएशा खातून, शहजादी, कुसुम व जोहरा जो वहां पहले से लाठी डंडे से लैश होकर मौजूद थे. सभी ने मारपीट करना शुरू कर दिया.
शोरगुल सुनकर असलम के भाई एखलाक, अफजल, टुन्ना, रेहाना, निशा, तमन्ना बचाने के लिए वहां पहुंचे. लेकिन पहले से ही पूर्व नियोजित रूप लाठी डंडे से लैस होकर प्रथम पक्ष के लोग मौजूद थे. इन सभी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. जिसके बाद गांव के लोगों की मदद से सभी घायलों को पचरुखी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां सभी घायलों का इलाज किया गया. जिसके बाद पचरुखी थाने में दोनों पक्षों ने आवेदन देकर एक दूसरे को आरोपित किया है. सभी आरोपितों पर कारवाई की मांग की गई है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. पुनः आगे की कारवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…