Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर में चेक बाउंस होने की दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच शुरू

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बसंतपुर के सरेया रोड स्थित शंभूनाथ सिंह ने गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के कांधगोपी निवासी अरमेंद्र कुमार वर्मा के विरुद्ध चेक बाउंस होने की प्राथमिकी दर्ज कराई।बताया जाता है कि शंभूनाथ सिंह के मकान में बतौर किराएदार अमरेंद्र कुमार वर्मा रहते थे। मकान में रहने के दौरान उनसे मकान मालिक से काफी निकटता हो गई। वे राशन उठाकर डीलरों को दिया करते थे। इसी क्रम में उनका काफी पैसा बकाया हो गया। बकाया से निबटने के लिए विभिन्न अवसरों पर 8 लाख रुपये बतौर उधार लिए तथा वादा किया कि बिल का भुगतान होने पर वापस कर देंगे।

काफी समय बीत जाने के बाद तगादा करने पर 31 जुलाई 2020 को डेढ़ लाख, 5 अगस्त को डेढ़ लाख एवं 10 अगस्त 2020 को 4 लाख का चेक जारी किए। तीनों चेक को भुगतान के लिए 13 व 14 अगस्त को एसबीआइ बसंतपुर शाखा में जमा किया। बैंक द्वारा तीनों चेक को बाउंस कर दिया गया। इसके बाद 15 अगस्त को कालतनामा नोटिस भी भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पीड़ित शंभूनाथ सिंह के बयान पर गुरुवार को बसंतपुर थाने में अमरेंद्र कुमार वर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024