Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में कोरोना की रोकथाम को सड़कों पर उतरी पुलिस, चला मास्क चेकिग अभियान

परवेज़ अख्तर/सिवान :- कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को सड़कों पर उतरे और मास्क चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के चौक चौराहों पर वाहन चालकों से मास्क की चेकिग की गई। विभिन्न चौक-चौराहों पर बीडीओ रमेंद्र कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, सदर सीओ, ट्रैफिक प्रभारी ने बिना मास्क के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। इसके बाद कई दुकानों में भी टीम ने पहुंच कर मास्क की जांच की।

जिनके पास मास्क नहीं मिले उनसे जुर्माना वसूला गया। साथ ही, मास्क लगाने के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया। मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से जुर्माना के रूप में प्रति व्यक्ति पचास रुपए चालान काटा गया। करीब 40 लोगों से दो हजार जुर्माना वसूला गया। बीडीओ ने लोगों से बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने का भी आह्वान किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024