परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को शादी की नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में है. घटना सोमवार की बताई जाती है. जब किशोरी घर से कुछ सामान खरीदने की बात परिजनों से कह शहरकोला गई. मामले में अपहृता के पिता के बयान पर दर्ज कांड संख्या 129/21 में कहा गया है की सोमवार को बेटी कुछ सामान खरीदने की बात कह घर से शहरकोला बाजार के लिए घर से निकली. उसके साथ मैं भी घर से मेन रोड तक गया.
जहां पहले से बाइक लेकर खड़े मोलनापुर के राजू अली ने उसे शहरकोला छोड़ देने की बात कह बाइक पर बैठा लिया. बेटी के काफी देर हो जाने के बाद भी घर नही लौटने पर काफी खोजबीन की. खोजबीन के दौरान मालूम हुआ की मेरी बेटी को मोलनापुर के राजू अली बाइक से सिवान की तरफ ले गया है. उसके बाद राजू के घर जाने पर उसकी मां समेत तीन लोग गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की अपहृत लड़की को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…