हसनपुरा में धड़ल्ले से चल रहा अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कई अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन होने की सूचना है. इन अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों के पास न तो कोई विशेषज्ञ सोनोलॉजिस्ट है और न ही कोई आधारभूत संरचना. इस प्रकार गांव के लोगों का शोषण किया जा रहा है. कुछ माह पहले सिविल सर्जन द्वारा प्रखंड मुख्यालय से लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना बोर्ड लगाकर शहरी क्षेत्र में 41 तथा प्रखंड क्षेत्रों में 20 नाम सहित सूची प्रकाशित की गयी थी.

लेकिन जारी इस सूची में हसनपुरा का एक भी अल्ट्रासाउंड का नाम शामिल नहीं है. बावजूद प्रखंड क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड संचालित किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग लोगों से मोटी रकम ले कर भ्रूण परीक्षण भी कराते हैं. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने बताया कि यह संज्ञान में है. इसकी सूची तैयार कर सिविल सर्जन द्वारा मांगी गयी थी. जिसे भेज दी गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026