Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चंदौली गंगोली गांव में धार्मिक स्थल पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान :- सीवान अंदर थाना क्षेत्र के चंदौली गंगौली गांव में बुधवार की दोपहर राम मंदिर निर्माण को लेकर निकले जुलूस में दो पक्षों में आपसी टकराव व फायरिंग मामले में पुलिस ने लगभग डेढ़ दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में हो रहे भगवान श्री राम के मंदिर के शिलान्यास को लेकर लगभग 35 से 40 की संख्या में बाइक सवार युवकों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए भ्रमण कर खुशी का इजहार कर रहे थे. तभी युवकों का गुट चंदौली गंगोली गांव में नारा लगाते हुए पहुंचे और गांव के अंतिम छोर पर स्थित एक धार्मिक स्थल के परिसर में जय श्रीराम के नारे लगाते हुए फायरिंग कर दिया.

इस संबंध में चंदौली गंगोली गांववासियों ने विरोध करते हुए दो के बीच माहौल खराब होने के डर से स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने युवकों को बंधक बनाकर पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में पुलिस 18 युवकों को गिरफ्तार की है. वहीं घटनास्थल से 22 वाहनों को भी जब की थी. बताते चलें कि इस फायरिंग मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के आवेदन के मुताबिक 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें 18 को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस कर रही है कैम्प

घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर 2 दिनों से कम कर रही है. ताकि फिर कोई अनहोनी ना हो जाए. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026