परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के खमहौरी टोला, पांडेयपुर गांव में रविवार की दोपहर में आपसी बर्चस्व को लेकर दरवाजे पर पहुंच कर मारपीट कर घायल करने को लेकर खमहौरि गांव निवासी बिपिन बिहारी श्रीवास्तव ने गांव के ही नागेंद्र श्रीवास्तव, शतीश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव को नामजद करते हुए यह आरोप लगाई है कि जब मैं अपने दरवाजे पर बैठा था तभी हमारे ही पट्टीदार लोगों ने पहुंच कर मारपीट किये.
जिसमें मैं और मेरा लड़का अभय श्रीवास्तव घायल हो गए तथा मारपीट के दौरान मेरे लड़के के गले सोने की चैन जिसकी कीमत लगभग 54 हजार रुपये छीन लिया. हमारे दरवाजे पर ईंट पत्थर फेंक कर दरवाजा तोड़ दिया तथा उसके बाद जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए सब चले गए. जिसके बाद पूरे परिवार में भय व्याप्त है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के बीच जमीनी विवाद में मारपीट हुई है. जिसकी जांच हो रही है. जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…