मुख्य प्रबंधक ने 25 गोली व एक सीसीटीवी कैमरा गायब होने का किया जिक्र
परवेज अख्तर/सीवान : शुक्रवार को चकरी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अचानक एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की. इस दौरान महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था अचेत अवस्था में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिवान रेफर कर दिया. इस संबंध में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया चकरी बाजार से ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी की एक महिला मंदिर परिसर के अंदर छटपटा रही है. जहां मौके पर दल बल के साथ पहुंचे तो पाया कि इसने फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. महिला ने आत्महत्या के लिए परिजनों के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. प्राप्त सूचना के मुताबिक उक्त महिला आरती देवी लक्ष्मीपुर आंदर ढाला सिवान की रहने वाली बताई जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…