Categories: जिला

सिवान में बैंक से चोरी हथियार नई बस्ती मुहल्ले में फेंका मिला, पुलिस ने किया बरामद

नई बस्ती व मिस्कार टोली से दो युवक गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप सहित हथियार बरामद

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान पोखरा के समीप स्थित सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक में बैंक की पीछे की खिड़की तोड़ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  सुबह शहर के पॉश इलाकों में शामिल महादेवा के नई बस्ती में शुक्रवार की सुबह सड़क पर मिलने के बाद सनसनी मच गई. मोहल्ले के कई लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो एकअधिवक्ता के घर के समीप मुख्य सड़क पर एक आधुनिक दो नाली बंदूक तौलिये में लपेट कर फेका हुआ था.बंदूक किसकी है किसी ने भागने के क्रम में ठेका है या आने जाने के दौरान गिर गया है.इस बात पर चर्चा होती रही. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय महादेवा ऑफिस थाने को दी. पुलिस ने बंदूक जप्त कर जांच शुरू कर दी है.जिसके बाद किसी ने सेंट्रल को -कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक को सूचना दिया की बैंक में चोरी हुई है जिसके बाद शाखा प्रबंधक आलोक कुमार वर्मा शाखा पर पहुंचे और शाखा के सभी कर्मचारियों को फोन कर इसकी सूचना दी.

जिसके बाद सूचना पर पहुंची नगर थाना महादेव ओपी सहित अन्य थानों की पुलिस के मौजूदगी में बैंक का मुख्य दरवाजा खोला गया और अंदर प्रवेश कर देखा गया तो पीछे के दरवाजे खिड़की तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में सिवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह सुबह पुलिस ने नई बस्ती स्थित मुख्य बाजार विद्यालय के समीप से एक सड़क पर फेंकी हुई हथियार बरामद किया जिसके बाद लोगों में चर्चा बनी हुई थी कि यह हथियार सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की है और सूचना पर जब हम लोग बैंक खोलकर देखने की कोशिश किए तब तक पुलिस बैंक के समीप पहुंच चुकी थी और उनके समक्ष ही ताला खोलकर देखा गया तो बैंक के अंदर की पीछे वाली खिड़की का तोड़ चोरों ने बैंक में प्रवेश कर हथियार चुराई थी .बैंक की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और नई बस्ती के समीप से एक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी. गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर ही पुलिस मखदूम सराय मिस्कार टोली पहुंची जहां एक साथ पांच घरों में सर्च अभियान चलाया गया और एक घर से भारी मात्रा में मोबाइल लैपटॉप सहित एक हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026