दरौंदा

सड़क दुर्घटना मामले में अज्ञात पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के महराजगंज-दरौंदा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में सोमवार को हुई मौत मामले में मृतक के भाई ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात पिकअप के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में यह लिखा गया है कि थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी नरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह उम्र 35 वर्ष व पवन कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष सोमवार की देर शाम को बजाज विक्रांत बाइक से एमएचनगर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव स्थित बड़े भाई के ससुराल छठ मइया के खराना का प्रसाद ग्रहण करने जा रहे थे। तभी महाराजगंज-दरौंदा मुख्य मार्ग पर झोर पुल के समीप तेज गति से आर रही पिकअप वैन ने साइड से टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। धक्का लगने से बाइक का नियंत्रण खो गया और बाइक सड़क के दाहिनी तरफ एक पेड़ में टकरा गई। इससे गुड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर पीछे बैठा पवन कुमार सिंह मामूली रूप से घायल हो गया। घायल पवन ने घटना की सूचना दारौंदा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिना देर किए दरौंदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में गुड्डू को इलाज के पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। इधर छोटे भाई पवन का इलाज भी दारौंदा पीएचसी में कराया गया। घटना स्थल से मृतक का मोबाइल नंबर 8320606443 व एक स्मार्ट फोन, एटीएम, पर्स सहित अन्य सामान गुम हो गया है।

मासूमों की परवरिश को लेकर बढ़ी चिंता

सड़क दुर्घटना में गुड्डू सिंह की मौत के बाद उनके मासूम बच्चों की परवरिश को लेकर परिजन चिंतित हैं। मृतक का एक पुत्र दक्षराज उम्र व दो पुत्री दिव्या व अनुराधा हैं। घटना के बाद पिता नरेंद्र सिंह, पत्नी उमा देवी, माता आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चले कि पूरे परिवार का आर्थिक बोझ गुड्डू सिंह के कंधों पर ही था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026