Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मधुमेह दिवस पर लोगों को जागरूक करेगा लायंस क्लब

परवेज़ अख्तर/सिवान :- विश्व मधुमेह दिवस पर लॉयंस क्लब द्वारा मधुमेह पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित जफर लाइफ लाइन मधुमेह केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधुमेह विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के एहतेशाम अहमद ने किया। पखवाड़ा की मुख्य अतिथि, कांग्रेस नेता एसएम फजले हक,डॉ. एमडी शादाब, डॉ. अमजद खान, डॉ. रामेश्वर, डॉ. ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुक्त में मरीजों का मधुमेह जांच किया जाएगा। पखवाड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहाकि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम हमेशा ही आयोजित किए जाने चाहिए ताकि लोगों में मधुमेह के बारे में जानकारी हमेशा होती रही। उन्होंने लॉयंस क्लब को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास सोमानी ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्म कुमार, दिपक पर्वत, जमशेद अहमद, डॉ. अब्दुल वाहिद,सगीर आलम, खालीद हुसैन आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026