परवेज अख्तर /सिवान :- बसंतपुर मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस चालक के साथ गुरुवार की सुबह हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज हो गई है. पीड़ित एम्बुलेंस चालक व नबीगंज ओपी के बसौली निवासी मनोज कुमार सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में मठिया के सुशील कुमार मांझी पर रॉड से मार कर घायल करने व एंबुलेंस का शीशा तोड़ देने का आरोप लगाया गया है. बता दें की गुरुवार की सुबह मठिया गांव के एक कोरोना संक्रमित के क्लोज कंटेक्ट में आये उसके परिजनों को जांच में लाने के लिए बसंतपुर पीएचसी से एंबुलेंस को भेजा गया.
एम्बुलेंस के संक्रमित के घर पहुंचते ही उसके घर के सुशील कुमार मांझी ने एम्बुलेंस चालक को रॉड से मार कर घायल कर दिया. उसके बाद एम्बुलेंस का शीशा भी तोड़ दिया. जैसे-तैसे एम्बुलेंस के साथ गए पीएचसी के ड्रेसर प्रकाश कुमार सिंह ने चालक को पीएचसी लाया. जहां उसका इलाज किया गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…