Barharia Siwan News

बड़हरिया के बीडीसी सदस्य ने की जर्जर तारों को अविलंब बदलने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान:- बड़हरिया के महबूबछपरा गांव में जर्जर हो चुका बिजली का तार टूटकर गिरने लगा है. इससे ग्रामीणों में व्याप्त है.विदित हो कि महबूबछपरा गांव के पूर्व शिक्षक भोला यादव के घर समीप शुक्रवार को बिजली का 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार टूट कर गिर गया. इसकी चपेट में आने सवारियों से भरा वाहन बाल-बाल बच गया.नहीं बड़ा हादसा हो जाता.

भारतीय सबलोग पार्टी के जिलाध्यक्ष व बीडीसी सदस्य फहीम आलम ने बड़हरिया विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को पत्र लिखकर जर्जर तार बदलने की मांग करते हुए कहा है कि विद्युत विभाग को कई बार मौखिक व लिखित शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है.उन्होंने कहा है कि इसके पूर्व भी तार गिरता रहा है व इसकी चपेट में आने से कई मवेशियों की जान जा चुकी है. ये तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि कभी -भी गिरकर बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं. फिलहाल,तार गिरने महबूबछपरा गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026