परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी के आलापुर गांव में हुए पूर्व के आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में गुरुवार को सतेंद्र सिंह के बयान पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई जो मिस हो गई थी. और किसी को नहीं लगी थी. सत्येंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
घायल सत्येंद्र सिंह ने अपने ही गांव के ब्रजेश सिंह, वीरेश सिंह, सत्यराम सिंह, अखिलेश सिंह, उदय सिंह, अरविंद सिंह, प्रभात कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सिद्धनाथ सिंह, बलबीर सिंह सहित पांच अन्य अज्ञात लोगों पर गोली चलाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंची पचरुखी पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मंगलवार को ही दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने ले आई थी. दोनों ही गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष आरके मंडल ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…