परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित जिन बाबा के साथ के पास एसएच-73 पर बुधवार को संध्या पटना से पेंट लेकर आ रही पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर हो पलट गई. जिससे हजारो रुपये के पेंट सड़क पर गिर गया. बताते चले कि बुधवार की संध्या पटना से पेंट लेकर आ रही पिकअप गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 जीके 1714 है जो कि एसएच-73 पर माधोपुर गांव स्थित जिन बाबा के स्थान के पास अनियंत्रित होकर पलट गई.
जिसके बाद उसपर लड़े हजारों रुपये के पेंट सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गया, हालांकि चालक को कोई चोट नहीं आई और ना ही कोई हताहत हुई समस्तीपुर जिला निवासी पिकअप चालक शैलेश कुमार ने बताया कि पटना से आने के क्रम से में जिन बाबा के स्थान के पास सीवान के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी. जिसको ट्रक ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल करने को लेकर कट मारा.
जिसके बाद मैं अपने पिकअप को बचाने के चक्कर मे नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई. जिससे हजारों रुपये के पेंट सड़क पर गिर जाने के वजह से बर्बाद हो गए. इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप के पलटने की घटना का सूचना मिला. हालांकि कोई हताहत नहीं हुई है और पिकअप को थाने पर लाया गया है. हालांकि कही कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्यवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…