Categories: पटना

भाजपा विधायक विनय बिहारी पर पटना में FIR….पत्‍नी भी आरोपित….जानिए क्‍या है पूरा मामला

पटना: भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ किडनैपिंग के आरोप एफआईआर दर्ज किया गया है। विधायक के एक सहयोगी राजीव सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया है। तीनों पर पटना के अगमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है।

FIR दर्ज होने के तीन दिन बाद भी छात्रा का कोई सुराग नही मिला है। विनय बिहारी बेतिया के लौरिया से बीजेपी के विधायक हैं। विधायक विनय बिहारी पर कॉलेज छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए पटना के अगमकुआं थाने रिपोर्ट दर्ज किया गया है। जानकरी के अनुसार भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ कॉलेज छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधायक सहित उनकी पत्नी और एक समर्थक के खिलाफ मामला एफआईआर दर्ज किया है।

अगमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मामला बीते 9 फरवरी का है। बताया जा रहा है भूतनाथ रोड स्थित प्रोगेसिव कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार और रेखा कुमारी की 25 वर्षीय बेटी रीमिशा राज कॉलेज ऑफ कॉमर्स परीक्षा देने के लिए गई हुई थी। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद थाने में शिकायत करने पहुंची रेखा कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल स्वीच ऑफ था। लगभग तीन बजे बेटी के नंबर से का मैसेज मेरे मोबाइल पर आया और फोन पर बात करने की बात कही गई। फिर कॉल करने से बात सीधे लौरिया विधायक विनय बिहारी से हुई।

विधायक विनय बिहारी ने उस समय एक घंटे बाद बात करने के लिए कहा। एक घंटे के बाद कॉल करने पर विनय बिहारी ने बताया कि उनकी बेटी सही सलामत है। आपको एसपी, डीएसपी जिसके पास जाना है, जाइए। लड़की मेरे साले राजीव सिंह के पास है। एफआईआर दर्ज होने के तीन दिनों के बाद छात्रा का कोई सुराग पुलिस नही जुटा पाई है। बेटी के अगवा होने से उसके माता पिता परेशान हैं। वे पुलिस प्रशासन से बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026