Categories: पटना

6 साल से दिल्ली में रहता था पूरा परिवार, लौटकर आया घर तो घर में मिला नरकंकाल….दंग रह गया पूरा परिवार

पटना: नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव से पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया है। नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नर कंकाल मिट्टी के नीचे दबा हुआ था। कंकाल के अवशेषों को पुलिस ने जब्त करते हुए जांच के लिए पटना भेज दिया है। नर कंकाल मीरनगर गांव के रहने वाले नीरो मांझी के घर से बरामद किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरा परिवार घर को बंद कर पिछले 6 सालों से दिल्ली में रह रहा था। 4 दिन पहले पूरा परिवार नीरो मांझी गांव लौटा। तब वह अपने खंडहर नुमा घर में गया। घर मे प्रवेश करते ही उसे कुछ दुर्गंध आया जिसके बाद खंडहर में ही एक नर कंकाल उसे दिखाई दिया। नर कंकाल को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

सरमेरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि नीरो मांझी के घर से 4 दिन पूर्व नर कंकाल को बरामद किया गया था। जो पूरी तरह से मिट्टी का रूप ले चुका था। किसी तरह से उसे बटोर कर जांच के लिए पटना भेज दिया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है फिलहाल पुलिस अग्रतर कार्रवाई में लगी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024