Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुखिया पति का कृषि समन्वयक के साथ हुए विवाद में दोनों ओर से प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- एराजी बल्हा पंचायत के मुखिया पति हरेश कुमार ठाकुर एवं उनके गुर्गों द्वारा कृषि समन्वयक के साथ हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. एक तरफ कृषि समन्वयक शशि रंजन ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि मुखिया पति अपने गुर्गों अंकित कुमार, रणजीत कुमार के साथ लाठी, डंडा, रड तथा काटा लेकर अपने सफेद रंग की स्कार्पियो से आये तथा मुझे गाली देने लगे.

मैं जब उसका प्रतिवाद किया तो मुझे मार कर गिरा दिए तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का फर्म तथा रजिस्टर फाड़ कर अपने गाड़ी में डाल दिये. इस काम में उनके स्कार्पियों का ड्राइवर भी साथ दिया. मुखिया पति द्वारा काटा दिखाते हुए कहा गया कि मेरे पंचायत में काम करेगा तो जान से मार दूंगा. जबकि दूसरे पक्ष से हरेश ठाकुर मुखिया पति द्वारा कृषि समन्वयक पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने तथा 50 हजार नगद छीन लेने का आरोप लगाया गया है. पुलिस दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026