परवेज़ अख्तर/सिवान :- शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर लकड़ी नबीगंज ओपी प्रभारी कुंज बिहारी राय के निर्देश पर एएसआई प्रमोद कुमार तिवारी ने लकड़ी टोले माधोपुर से 110 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. साथ ही कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पुलिस नाटकीय ढंग से लकड़ी टोली माधोपुर मे बहारन साह के घर छापामारी किया.
छापेमारी के क्रम में 180ml का 110 बोतल शराब बरामद किया. मौके से कारोबारी बहारन साह का पुत्र राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार राजू कुमार को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस के इस कार्य से शराब बेचने वाले एवं पीने वालों में हड़कंप मचा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…