परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का भेद खुल जाने के भय से प्रेमी युगल द्वारा एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर हिरासत में लिए गए प्रेमी युगल को मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि जेल लाने वालों में बड़रम निवासी राहुल कुमार समेत उसकी प्रेमिका का शामिल है। घायल युवक नवीन कुमार ठाकुर के बयान पर दोनों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल युवक ने अपने फर्द बयान में कहा है कि रविवार की अल सुबह दौड़ने के लिए जा रहा था।
इसी क्रम में महावीर मंदिर के पूरब दिशा में सरकारी नलकूप के समीप झाड़ी से दो लोगों की आवाज सुनाई दी। जब वहां पहुंचा तो गांव के राहुल कुमार एक युवती के साथ झाड़ी में देखा, दोनों मुझे देख भौचक रह गए और भेद खुल जाने के डर से दोनों ने मुझे पकड़ लिया और गला दबा चाकू से गोदकर घायल कर दिया और फरार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में ले ली थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…