परवेज़ अख्तर/सीवान :- महादेवा ओपी क्षेत्र के चकिया ब्रह्मस्थान स्थित एक मकान के ऊपरी मंजिल पर युवक ने आत्महत्या कर लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चकिया निवासी केदार प्रसाद का पुत्र प्रदीप पटेल सोमवार की कि रात्रि खाना खाने के बाद अपने मकान के ऊपरी मंजिल स्थित रूम में सोने के लिए चला गया. सभी परिवार अपने अपने जगहों पर सोए हुए थे. मंगलवार की सुबह तकरीबन 7 बजे जब प्रदीप का आवाज नहीं मिली तो परिजन उसे जगाने के लिए उसके बेडरूम में गये.तब तक देखा कि प्रदीप का शव लटक रहा है. जिससे इसकी सूचना पूरे परिजनों को दिया. शव को लटकते हुए देख पूरे परिजन आश्चर्यचकित रह गये. इसकी सूचना स्थानीय महादेवा ओ पी पुलिस को दी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है .
आखिर क्यों किया युवक ने आत्महत्या ?
सूत्रों की माने तो इस संबंध में परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. परिजनों को यह भी पता नहीं था कि आखिर मेरा पुत्र प्रदीप क्यों आत्महत्या कर लिया है. आखिर इसके पीछे राज क्या है .इधर मौत के बाद पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है .अपने पुत्र की याद में प्रदीप की माँ रोते-रोते अचेत हो जा रही थी. उसकी मां रोते-रोते कह रही थी कि आज इतने दिनों का पालन पोषण पर मेरा पानी फिर गया .आखिर किसकी नजर लग गई मेरे लाल को.
दिसंबर महीने में होने वाली थी युवक की शादी
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप का शादी तय हो चुका था. जो दिसंबर महीने में होने वाला था .लेकिन लगभग 3 माह पहले ही वह दुनिया छोड़ चला गया. लोगो मे यह चर्चा है कि उस युवती के साथ क्या बीती होगी जिसके साथ उसकी शादी होने वाली थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…