परवेज अख्तर/सिवान :-नगर थाना में सीजेएम के आदेश पर जेल अधीक्षक, जी.बी.नगर थानाध्यक्ष, चौकीदार समेत जेल के पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में जीबी नगर थानाक्षेत्र के गौर कथक निवासी विधवा धर्मावती देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में परिवाद कराया था। दिए गए परिवाद में महिला ने बताया है कि 17 अगस्त 2019 को जीबी नगर थाना की छापेमारी टीम मेरे घर का दरवाजा तोड़कर घर में जबरन घुस गई तथा मेरे पति लालबहादुर राउत पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर उनको अपने साथ थाने ले गई। १९ अगस्त को मेरे पति को जेल भेज दिया गया। जेल में पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी गंभीर रूप से पिटाई की गई, इस कारण सदर अस्पताल में 29 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इसको लेकर महिला ने सीजेएम के यहां परिवाद दायर कराया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…