परवेज अख्तर /सिवान:- नगर थानाक्षेत्र के पुरानी किला चिकटोली मोड़ पर मंगलवार की शाम दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए चिकटोली मोड़ समीप भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पाकर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, नगर थाना इंस्पेक्टर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। मामले में घायल अखलाक अहमद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में चिकटोली निवासी नुरूल हसन, भोलू, मो. मासूम, मो. गुड्डू व सद्दाम सहित पांच लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। अखलाक अहमद ने बताया कि वह अपनी बाइक से जा रहा था, उसी दौरान करीब आधा दर्जन की संख्या में हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पुलिस की मानें तो मामला आपसी विवाद का है, जिसकी जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…