परवेज अख्तर/सिवान : गुरु का काम अपने शिष्यों की मानसिकता को समझ कर उसे ज्ञान देना है। ना कि उसके साथ कठोरता से पेश आना। कठोरता से जब शिक्षक अपने छात्रों के साथ पेश आएंगे तो फिर शिक्षक और छात्र के बीच सम्मान की सीमा कम होगी। बसंतपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करचोलिया में भी इसी मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का एक मामला उजागर हुआ है। जहां प्रभारी एचएम राजकुमार राय की पिटाई व दुर्व्यवहार से तंग आकर छात्रा ने प्राचार्य पर एफआइआर दर्ज कराने के लिए अपने पिता से गुहार लगाई, इसके बाद छात्रा के पिता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 290/18 दर्ज कराई है। मामला गुरुवार का है। जिसमें प्रभारी प्राचार्य सहित सूर्यपुरा निवासी श्रीनाथ राय को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं मामले में जब जांच प्रतिवेदन बीईओ के पास गया तो उन्होंने जांच कर जो रिपोर्ट थाने को भेजी उसमें उन्होंने मामले को गलत बताते हुए प्राचार्य के आचरण को सही ठहराया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…