परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के एक निर्माणाधीन मकान के नींव से रविवार की रात में भारी मात्रा में शराब बरामद बरामद किया। पुलिस ने यहां से 52 पेटी विदेशी शराब को जब्त किया। इस मामले में एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक धंधेबाज पुलिस को देख फरार हो गया। पुलिस ने घर के नींव से शराब की पेटियों को बरामद किया। गिरफ्तार धंधेबाज सिसवां निवासी नदीम अहमद है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक काफी दिनों से शराब का धंधा करता है। उन्होंने एसआई मो. अनस, अरविंद सिंह, सीएन शर्मा ने दल बल के साथ रविवार की मध्य रात्रि में सिसवा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की जहां तीन युवक पुलिस को देख भागने लगे, तभी पुलिस ने दौड़ा कर नदीम को पकड़ लिया। उसके निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान के नींव से 52 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। शराब को छुपाने के लिए मकान की नींव में शराब को रखकर ऊपर से घास रख दिया गया था। पुलिस का कहना है कि भारी मात्रा में शराब उतारकर वहां से होम डिलीवरी भी किया जाता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी से संलिप्त दो अन्य धंधेबाजों का नाम सामने आया है जो सिसवा गांव के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…